Jhansi News: कलश यात्रा संग केशवपुर धाम शुरू होगा जयंती महोत्सव
झांसी, अगस्त 20 -- Jhansi News: झांसी। श्री केशवपुर धाम पर रजत जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर धार्मिक अनुष्ठान सोमवार से शुरू होंगे। जो शुक्रवार 4 सितंबर तक चलेंगे। केशवपुर धाम के पं. बृजमोहन मिश्रा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 24 अगस्त को प्रात: दस बजे से होगी। शोभायात्रा गुदरी बाजार गोला कुआं स्थित मां पूर्णेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई आतियां तालाब स्थित अनीता विवाह घर पर पहुंचेगी। जहां से सभी बस द्वारा केशवपुर धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। धाम पर अखण्ड श्रीरामचरितमानस का पाठ, अखंड श्री सीताराम संकीर्तन एवं अखंड श्री हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ होगा। अपरान्ह 3 बजे से व्यास गद्दी पूजन उपरांत संगीतमय श्रीराम कथा होगी। शोभायात्रा में 251 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चलेंगी। श्रीराम कथा कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.