Jhansi News: कर्ज तले दबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान
झांसी, जुलाई 18 -- Jhansi News: झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव औपारा में कर्ज के बोझ व आर्थिक तंगी से तंग किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव गांव के कचराघर में फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि केसीसी जमा न होने से बैंक से लगातार नोटिस मिल रहे थे। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव औपारा निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र यादव खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बीती रात सभी खाना खाकर सोने चले गए। देर रात वह उठकर पास बने कचराघर में गए। वहां उन्होंने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गए। शनिवार को परिजन उठे तो सुरेंद्र दिखाई न देने पर चिंतित हुए। तभी ग्रामीण वहां से निकल रहे थे। उन्होंने सुरेंद्र का शव फंदे पर झूलता देखा तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.