झांसी, अक्टूबर 23 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। रक्सा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव राजापुर में शुक्रवार दोपहर खेत में डालते वक्त डोली अचानक ऊपर से निकली हाईटेशन लाइन से टच हो गई। जिससे दौड़े करंट से झुलसकर बड़े भाई की मौत हो गई। जबकि छोटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। राजापुर गांव में रहने वाले मुरारी परिवार खेती किसानी करता हैं। वह गांव के चौकीदार भी हैं। उनका 26 वर्षीय बेटा दीपक परिहार शुक्रवार को दोपहर अपने छोटे भाई 22 वर्षीय आकाश परिहार के साथ खेत पर गए थे। वहां दोनां मूंगफली की फसल उखाड़ने के लिए बिजली की तार डालने लगे। इसी बीच अचानक तार छूटकर ऊपर से निकली 11 हजार केवीए की लाइन से छुल गई। जिससे तेज धमाका और आसपास का इलाका थर-थरा हुई। इस बीच तार को पकड़े दीपक और आकाश को...