झांसी, जुलाई 6 -- Jhansi News: झांसी। तहसील गरौठा सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने कब्जा मामले में शिथिलता बरतने पर लेखपाल का वेतन रोक दिया। समाधान दिवस में सौ से अधिक शिकायतें आई। कुछ शिकायतों को देखने पर डीएम ने निर्देश दिए कि कब्जा मामलों में कोई शिथिलता न बरते। यदि ऐसा होता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। तहसील गरौठ। में चन्द्र शेखर निवासी लखावती ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि खाद के गड्ढे राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं, जिस पर अनाधिकृत रूप से दबंग व्यक्तियों द्वारा कब्जा कर निर्माण कर लिया। कई उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके। मौके पर राजस्व अधिकारियों द्वारा जांच की गई, जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी परंतु आज तक कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: समाधान दिवस में डीएम ने किय...