Jhansi News: कच्चे-पक्के पकवान अर्पित कर पुरखों भेजा बुलावा
झांसी, सितम्बर 28 -- Jhansi News: झांसी। पितर पक्ष के तीसरे दिन गांवों से शहर तक घर-घर माहौल स्वास्तिक हो गया। सोमवार सुबह-सुबह घरों की देहरी रंगोली से दमक उठी तो नदी, तालाब, पोखरों सहित अन्य जलस्रोतों पर मंत्रोच्चारण की गूंज रही। बुंदेलों ने पूर्वजों को याद कर जल चढ़ाया। घरों में कच्चे-पक्के पकवान बनाकर पुरखों को भोज के लिए बुलावा भेजा गया। पूर्वजों को याद कर गाय, कौआ, श्वान सहित अन्य को भोजन कराया गया। पिता पक्ष से किसी ने दादा-दादी, पर-दादा, पर-दादी तो मां पक्ष से किसी ने नाना-नानी, परनाना-परनानी को जल देकर तर्पण की कामना की। शहर स्थित पानीवाली धर्मशाला, आतिश तालाब, झिन्नों पर बड़ी संख्या में लोग पूर्वजों को जल अर्पित करने पहुंचे। एक तरफ आचार्य खड़े होकर मंत्र पढ़ रहे थे तो दूसरी तरफ लोग उन्हें दोहराते हुए कुश, घास से फल-फूल, जल चढ़ा रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.