झांसी, जुलाई 8 -- Jhansi News: झांसी। जनपद के लोगो की सेहत को लेकर डीएम ने निर्देश दिए,जिसके क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। खराब फलों को नष्ट कराया और कई के सेम्पल लेकर मोबाइल लैब में टेस्ट कराए। जिलाधिकारी। गौरांग राठी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में सड़े-गले एवं उपभोग के लिए अनुपयुक्त फलों/ सब्जियों की सघन जांच अभियान चलाया।

खाद्य पदार्थों की जाँच फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाईल प्रयोगशाला द्वारा उपभोक्ताओं के खाद्य पदार्थों की जाँच नगर में टीम द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करें कि सड़े- गले फल, सब्जियों से भी संचारी रोग फैलता है। डायरिया एवं फूड प्वाइजनिंग का खतरा हो सकता है।

अभियान की जानकारी डीएम के न...