Jhansi News: औचक व्यवस्थाओं का मुआयना करने पहुंचे वृद्धा आश्रम डीएम
झांसी, अगस्त 21 -- Jhansi News: झांसी। समाज कल्याण विभाग द्वारा चल रहे वृद्धाआश्रम में व्यवस्थाओं का हाल जानने के लिए औचक जिलाधिकारी गौरांग राठी पहुंचे। निरीक्षण दौरान किचिन के साथ शयन आदि के हॉल का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो। साथ ही भोजन मेनू अनुसार ही दिया जाए। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से उनका हाल जाना। सभी वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान वितरित भी किए। डीएम ने कहा कि बुजुर्गो के स्वास्थ्य एवं भोजन की गुणवत्ता में कोई ढिलाई न बरती जाए। मेनू के अनुसार समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाए। वृद्धजनों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शीघ्र स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराया जाए। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: वन स्टॉप सेंटर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.