झांसी, सितम्बर 18 -- Jhansi News: समथर(झांसी)। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर पालिका की चयनित पात्र लाभार्थियों की सूची में शामिल लोगों के आवासों का मौके पर एसडीएम ने सत्यापन किया। उपजिलाधिकारी मोंठ मनीष धार्वे ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी व सदर लेखपाल राघवेन्द्र यादव के साथ नगर का भ्रमण किया। मुहल्ला खान बहादुर वार्ड नंबर 22 में कई आवासों का सत्यापन किया। निर्माणाधीन मिनी पानी की टंकी देखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...