झांसी, जुलाई 26 -- Jhansi News: झांसी। गरौठा तहसील में उस समय हड़कंप मच गया। जब परिसर में स्थित उपजिलाधिकारी सुनील कुमार के आवास पर चार फीट लंबा सामान निकल आया। आनन-फानन में वन विभाग ने रेस्क्यू कर उसे काबू में किया। बाद में सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा गया। तहसील स्थित उपजिलाधिकारी सुनील कुमार का सरकारी आवास है। शनिवार की देर शाम अचानक एक चार फीट लंबा सांप दिखाई दिया। इसकी वन विभाग को दी गई। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी जगदंबा पाठक के निर्देश पर सर्प मित्र मयंक ठाकुर टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया गया। मयंक ठाकुर ने बताया कि यह सांप कोबरा प्रजाति का है। जो खतरनाक होता है। इसकी लंबाई लगभग चार फीट है। बताया, इसको जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि कोई सांप या जीव दिखाई देता है...