Jhansi News: एमपी में सीएनजी सिलेंडर फटने पर घायल वृद्ध की अस्पताल में मौत
झांसी, नवम्बर 19 -- Jhansi News: झांसी।एमपी के ओरछा में 6 नवंबर को सीएनजी सिलेंडर फटने से गंभीर रूप से घायल 75वर्षीय खलील खान की मेडिकल कालेज में गुरुवार इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पूर्व आग से झुलसी बेटी रूबी की भी मौत हो चुकी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के डडियापुरा कल्लनशाह खंती के पास रहने वाले शहाबुद्दीन ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत के बाद उसने तीन साल पहले एमपी के ओरछा में रहने वाली खलील की बेटी रूबी से निकाह कर लिया था। पिछले दिनों रूबी की बड़ी बहन जूली के परिवार में शादी होने के कारण खलील बेटी रूबी को मायके ले गए। छह नवंबर को सभी शादी में जा रहे थे। तभी घर पर सीएनजी सिलेंडर फट गया। इसमें परिवार के सभी लोग घायल हो एग थे। इलाज के लिए सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। यहां पर रूबी व खलील की हालत गंभीर थी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.