झांसी, सितम्बर 26 -- Jhansi News: झांसी (बबीना),संवाददाता। बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों बदमाशों ने रात में तीन धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया। गांव गुलावली में ताले तोड़कर घुसे चोर सोने-चांदी के जेवरात समेत एक करीब एक लाख रुपए का माल ले गए। जबकि नगर के पंजाबी कॉलोनी व सुढुवा रोड स्थित मंदिरों से भी चोर हजारों का सामान समेटकर चंपत गए। एक रात में तीन धार्मिक स्थलों पर चोरी के बाद लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत गुवावली में प्राचीन माता मंदिर है। ग्रामवासियों ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे तक यहां भजन-कीर्तन चलता रहा। इसके बाद ग्रामीण अपने-अपने घर चले गए। इसी के बाद चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह ग्राम प्रधान अशोक पुरी मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचे तो ता...