झांसी, अक्टूबर 2 -- Jhansi News: झांसी। प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास तेज कर रही है। एक माह में बेकरी और कुकरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत युवकों और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर प्रदेश की योगी सरकार निरंतर काम कर रही है। योजना के अंतर्गत राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र झांसी के अंतर्गत आने वाले झांसी, ललितपुर और जालौन जिलों में शहरी और ग्रामीण युवकों एवं युवतियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत अक्टूबर महीने में होने जा रही। जिसके लिए अभ्यर्थी झांसी के प्रशिक्षण केंद्र अथवा संबंधित जिले के कार्यालयों में आवेदन दे सकते हैं। योजना के तहत झांसी, ललितपुर और जालौन जिलों में तीन तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रो...