झांसी, अक्टूबर 23 -- Jhansi News: झांसी (बरुआसागर), संवाददाता। बरुआसागर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। नवोदय विद्यालय के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में दंपति समेत एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव बांगुवान के रहने वाले 48 वर्षीय ज्वाला कुशवाहा गुरुवार की देर रात अपनी पत्नी माया (45), बेटा राज और बेटी विशाखा कुमारी के साथ झांसी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा चालक नवोदय विद्यालय के पास सड़क पर पहुंचा, तभी सामने से कोई बाइक को बचाने में अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। रिक्शा लहराते हुए सड़क किनारे पलट गया। जिससे उसमें सवार सभी लोग नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में...