झांसी, सितम्बर 30 -- Jhansi News: झांसी (चिरगांव), संवाददाता। पशु को रोटी खिलाने के दौरान घर के बाहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने कक्षा चार के छात्र को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार बिलख पड़ा। वहीं चिरगांव थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जालौन के थाना परेछा व हाल चिरगांव के पूजा ट्रॉली क्षेत्र के पास किराए मकान में रहने वाले अंजीत सिंह का 11 वर्षीय बेटा जयंत सिंह कस्बा में ही राष्ट्कवि स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था।

हादसा कैसे हुआ मंगलवार की देर शाम घर के बाहर एक पशु खड़ा था। जयंत उसे रोटी देने चला गया। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि जयंत उछलकर दूर गिरा और ई-रिक्शा के पहियों की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पु...