Jhansi News: ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया राजनैतिक दलों ने निरीक्षण
झांसी, सितम्बर 26 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता ईवीएम वीवीपैट का निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को निरीक्षण कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गौरांग राठी ने तहसील सदर मुख्यालय स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आंतरिक निरीक्षण के दौरान ईवीएम की सुरक्षा, अभिलेख संधारण और निगरानी व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। वहीं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास रजिस्टर, ईवीएम लॉग-बुक और अन्य अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं पारदर्शिता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.