झांसी, नवम्बर 6 -- Jhansi News: इलाइट चौराहे पर दो वाहनों में टक्कर, मामला दर्जझांसी। इलाइट चौराहे पर शुक्रवार दोपहर दो वाहन टकरा गए। महिला का आरोप है कि उसकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मारी गई और जब उसने वीडियो बनाना चाहा तो वाहन चालक अभद्रता कर कार लेकर भाग गया। मध्य प्रदेश के हनुमानगढ़ी दतिया में रहने वाली आकांक्षा गौतम ने नवाबाद थाना पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह गाड़ी से इलाइट चौराहे से निकल रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही गाड़ी ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे उसकी गाड़ी का पिछला हस्सिा क्षतग्रिस्त हो गया। वह जब मोबाइल से घटना का वीडियों बनाने लगी तो विपक्षी चालक ने अभद्रता कर गाड़ी को तेजी से चलाकर भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...