झांसी, सितम्बर 1 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। इलाइट चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक कार चालक ने तेज रफ्तार में कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में आधा 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए । घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...