Jhansi News: इंफ्लूएंजा-ए कोई केस नहीं, विभाग सतर्क
झांसी, अगस्त 27 -- Jhansi News: झांसी। संक्रामक बीमारी इन्फ्लूएंजा-ए-एच-1 एनएक्स-1 के कोई केस झांसी में नहीं हैं। वहीं लगातार आ रही खबरों के साथ स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। गुरुवार केा इसकी रोकथाम व जागरूकता के उद्देश्य से एडवाइजरी जारी की गयी है। सीएमओ डा. शिशिर पुरी ने बताया कि इन्फ्लूएंजा-ए-एच=1 एनएक्स-1 स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है। जो कि इन्फ्लूएंजा वायरस ए, बी एवं सी से मनुष्यों में फैलती है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बात करने से वायु मार्ग से श्वसन तंत्र के संक्रमण से तेजी से मनुष्यों में प्रसारित होती है। इस रोग के मुख्य लक्षण बुखार, नाक बहना, गले में खराश, खांसी, सिर दर्द, बदन दर्द, ठंड लगना एवं आंखों में लालिमा आदि है। यदि किसी में यह लक्षण दिखाई देते हैं, तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं व चिकत्सिक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.