Jhansi News: आफत में कटा दिन, रात उमस ने छीना आराम
झांसी, जुलाई 27 -- Jhansi News: झांसीद्ध रानी के शहर में मेघ अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। सोमवार को सूरज की तपिश, गर्मी और उमस से दिन आफत में कटा। बंदे पसीने से तर-ब-तर रहे। शाम जरूर डेरा डाला। पर, लटके-झटके दिखाकर मेघ सरक लिए। रात उमस इतनी थी कि बंदे बगैर कूलर, पंखे के आराम नहीं कर सके। मौसम के उतार-चढ़ाव में दिन का पारा 35 तो न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार सुबह 5.40 बजे सूर्योदय हुआ। आहिस्ता-आहिस्ता सूरज के तेवर सख्त हुए। टनटनती धूप से जमीन से छूटे भभके ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालात हुए कि घंटे-दर-घंटे बढ़ी उमस से शहरी बिलबिला उठे। दोपहर 12.30 बजे गर्मी, तपिश, उमस पूरे रौ में रहे। घर, दुकान, मकानों में लोग कूलर, पंखों के सामने से हटने की हिम्मत नहीं जुटा सके। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: भीषण उमस से पसीना-पसीना हुए लोग,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.