झांसी, अगस्त 16 -- Jhansi News: झांसी।कई दिनों से बारिश को तरस रहे नगरवासियों पर मेघों की रविवार को खूब मेहरबानी हुई पर बिजली ने लोगों को परेशान कर दिया। कई इलाकों में सुबह के 11 बजे से बिजली गायब रही और देर शाम के करीब 8 बजे तक नहीं आई। अधिकांश घरों के इन्वर्टर जवाब दे गए तो वहीं पुराने जमाने में पहुंचे कई लोगों ने देर शाम को घरों में दिया जलाकर घर को रौशन किया। बारिश से ठंडक हुई और लोगों को राहत भी मिली पर बिजली न आने से महिलाएं किचिन के काम नहीं कर सकी। बिजली विभाग के अधिकारियों के फोन नहीं उठे हालांकि लाइनमैन ने बताया कि केबिल जलने के कारण दिक्कत आई है। कुछ जगह तार टूटे थे जिन्हें जोड़ने का काम किया जा रहा है। वहीं नगर के कई लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि बिजली विभाग के ग्रुप बने है पर काम की जानकारी नहीं दी जाती है जिसके कारण आम ल...