Jhansi News: आज लगेगी अष्टमी, कल मध्यरात्रि गूंजेगा '..नंद के आनंद भयौ..'
झांसी, सितम्बर 2 -- Jhansi News: झांसी, इंतजार की घड़िया खत्म! गुरुवार भाद्र कृष्ण अष्टमी लग जाएगी। शुक्रवार की मध्य रात्रि श्री कन्हैया जन्म लेंगे और 'हर तरफ हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल, नंद के आनंद भयौ जय कन्हैयालाल' की गूंज होगी। शनिवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा। मुरलीवाले के रंग में रंगने को गांवों से शहर और मंदिरों से घरों तक बुन्देले तैयार हैं। मंदिरों में तैयारियां अंतिम पड़ाव में हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंगलवार शहर के बाजार सजे-संवरे रहे। फल-फूल, ड्राईफूड, मक्खन, मिश्री, पूजन सामग्री, पत्रक, कलेंडर, मुरली, पोशाक, झूला सहित अन्य सामग्रियां खूब बिकीं। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि अबकी जन्माष्टी में दुर्लभ संयोग बन रहा है। रोहिणी अष्टमी और नक्षत्र आ रही है। भगवान कृष्ण कन्हैया का जन्म भाद्रपद कृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.