झांसी, सितम्बर 16 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। प्रभारी व पर्यटन संस्कृति उ प्र जयवीर सिंह का दो दिवसीय जनपद झांसी भ्रमण कार्यक्रम आ चुका है। प्रभारी मंत्री 17 सितम्बर 2026 को शाम 5 बजे सर्किट हाउस आयेंगे, इसके उपरान्त सायं 7 बजे प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के अवसर पर "सेवा संकल्प अभियान" के अन्तर्गत किला बरुआसागर में आयोजित दीपोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। फिर 18 सितम्बर (शुक्रवार) को प्रात: 10 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक करेंगे। फिर 12:40 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद झांसी के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। यह भी पढ़ें- Orai News: पीएम के जन्मदिन पर हर बूथ पर जलेंगे दीप, बनी रुपरेखा यह भी पढ़ें- Maharajganj New...