झांसी, अक्टूबर 15 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भीषण घटना हुई। गांव पुराना भानपुरा में बुधवार की आधी रात के बाद बिजली के शॉर्ट सर्किट से दो पट अटारी में आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। लोगों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कपड़े,बर्तन, सोने-चांदी के जेवर, गृहस्थी सामान, नगदी समेत अन्य लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। ग्राम पुराना भानपुरा निवासी गयासीलाल कुशवाहा ने बताया कि बुधवार की रात वह घर पर थे। रात करीब तीन बजे उनके कच्चे मकान की दो पट अटारी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास हड़कंप मच गया। रात का समय होने के कारण घटना से परिवार में अफरा तफरी मच गई। सो रहे परिजन बाहर की तरफ भाग गए। चीख से आसपास का इलाका दहल उठा। ...