झांसी, जुलाई 18 -- Jhansi News: बरुआसागर। ओरछा तिगैला स्थित एक हॉस्पिटल में कार्यरत महिला कर्मचारी अचानक गायब हो गई। सूचना परिजनों ने नाराई चौकी पुलिस और बरुआसागर पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया वह और उसकी पत्नी हॉस्पिटल में काम करते हैं। बीते रोज ड्यूटी खत्म कर पत्नी को लेने गए तो वह गायब थी। वहीं सूचना पुलिस अलर्ट हुई। महिला का मोबाइल नंबर ट्रेस कराया तो वह तिरुवनन्तपुरम सेंट्रल से चलकर हज़रत निज़ामुद्दीन जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में मिली। फिर जीआरपी पुलिस से संपर्क किया। तब महिला को आगरा पर उतारा गया। जीआरपी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...