झांसी, अक्टूबर 13 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी के वार्ड नंबर 45 छनियापुरा में नाले-नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़क पर भर गया। यही नहीं पानी पास सजे दुर्गा पंडालों में घुस गया। जिससे रहवासी आक्रोशित हो गए। वहीं भक्तों को आरती करने में दिक्कतें हुई। जिससे उन्होंने सड़क जाम कर दी। हालांकि बाद में पानी की निकासी की व्यवस्था की गई। उन्होंने नगर निगम विरुद्ध तगड़ी नाराजगी जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बताया कि दुर्गा महोत्सव से पहले ही नगर निगम के अफसरों से क्षेत्र में सफाई सहित नाले-नाली के पानी की निकासी के लिए मांग की गई। लेकिन, इस तरफ किसी न ेध्यान नहीं दिया। वार्ड नंबर 45 छनियापुरा में नाला और नाली है। यहां काफी समय से यह चोक थे। लोगों ने बताया कि चोक नालियां और पुलिया पर जमा गंदा पानी सड़क पर भर गया। लोगों के घुटनों बराबर पानी ...