झांसी, अक्टूबर 25 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। खेल खेल में बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट कर दिया गया है। जनपद के अस्सी आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल बनाए जाने की तैयारी हो गई है। इसमें कोट बेहटा लेवा में स्मार्ट टीवी भी लगा दिया है ताकि बच्चों को सरलता से पढ़ाया लिखाया जा सके। सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की मुहिम शुरू की गई। बताया कि जनपद के 8 विकास खण्डों के 10-10 आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र बनाने में जुटा है। जिले के अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों की सुविधाओं के हिसाब से ईसीसीई मॉडल के अनुरूप मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...