झांसी, सितम्बर 11 -- Jhansi News: झांसी। अवैध निर्माण पर जेडीए का एक्शन हो गया है। शुक्रवार को अवैध ध्वस्तीकरण पर कार्रवाई की गई। प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान पाडरी रोड, पाडरी, झांसी स्थित लगभग 3 एकड़ एवं 6 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही। दो अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कॉलोनियों का विकासकर्ता द्वारा बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से विकास किया जा रहा था। स्थल पर सड़क, नाली आदि के निर्माण कार्य भी किए जा रहे थे।

अवैध विकास कार्यों पर कार्रवाई अवैध विकास कार्यों के संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए थे। पारित आदेशों के अनुपालन में आज प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा पुलिस बल की सहायता से मौके पर पहुँचकर अवैध रूप से किए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण...