झांसी, अक्टूबर 2 -- Jhansi News: झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र के गांव रामगढ़ (डगरवाहा) में दबंगों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। यह आरोप ग्रामीण ने लगाए हैं। उन्होंने इनके विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए खनिज अधिकारी को शिकायती पत्र सौपा हैं। जिसमें कार्रवाई की वकालत की गई है। गांव गणेशगढ़ (डगरवाहा) निवासी रामकुमार, बिहारी, अनूप राजपूत, रवि सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि दबंग द्वारो साथियों के साथ मिलकर पहाड़ी को अवैध रूप से खोदकर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। आरोप लगाया कि अब तक करोड़ों रुपए की मिट्टी का खनन कर चुके हैं। जब भी कोई इस अवैध कार्य का विरोध करने की कोशिश करता है, तो दबंग गाली-गलौज कर कर अभद्रता व मारपीट करते हैं। बताया, इससे ग्रामीण डरे-सहमे हैं। ग्रामीणों ने खनिज अधिकारी से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ...