Jhansi News: अभद्रता का आरोप लगा अधिवक्ता ने एसएसपी को सौँपा शिकायती पत्र
झांसी, अक्टूबर 29 -- Jhansi News: झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव प्रकाशन रोमेश अग्रवाल ने एसएसपी से शिकायत करते हुए शहर सर्किल के एक थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। एसएसपी को ज्ञापन देते हुए अधिवक्ता रोमेश ने बताया कि उनके मंशी विनय कोटी का पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था। 28 अक्टूबर को उनके मुंशी विनय कोटी को थाने बुलाया गया। इस संबंध में वह विनय के साथ थाने पहुंचे। जहां वह इंस्पेक्टर के कार्यालय में मुंशी के साथ जाने लगे। तभी इंस्पेक्टर ने धमकाते हुए उन्हे कार्यालय से बाहर जाने को कहा साथ ही अभद्रता की। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: साथी के साथ दुर्व्यवहार पर बिफरे वकीलों ने की नारेबाजी अधिवक्ता रोमेश ने इंस्पेक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.