Jhansi News: अधेड़ किसान ने खेत पर फांसी लगाकर दी जान
झांसी, जुलाई 29 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। गांव वीरा में घर से निदाई को निकले अधेड़ किसान ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव पेड़ से फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि बैंक और साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाया है। वहीं कोतवाली मऊरानीपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव वीरा निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मन कुशवाहा किसान थे। उन्होंने तीन बीघा खेत में मूंगफली बोई थी। बुधवार सुबह वह फसल की निदाई के लिए निकले थे। फिर लौटकर नहीं आए। उन्होंने पेड़ के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गए। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब उनका बेटा पंकज कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा तो वह अचेता अवस्था में पड़े थे। जिससे वह रोने-बिलखने लगे। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.