Jhansi News: अतिक्रमण हटाने गई टीम से व्यापारियों की हुई नोंक-झोंक
झांसी, जुलाई 16 -- Jhansi News: झांसी। नगर निगम के बैनर तले गुरुवार को सख्ती से बड़ाबाजार में गंदीगर के टपरा से मुरली मनोहर मंदिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें प्रशासन और व्यापारी की तीखी नोंक-झोंक हुई। यहां बुल्डोजर जमकर गरजा। सड़क पर रखी गई तंदूर तोड़ दी गई। इधर-उधर खड़ी गाड़ियों के चालान किए गए। जिस पर दुकानदारों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। नगर आयुक्त ने सीधे लहजे में चेतावनी देते हुए बताया कि सड़क पर गाड़ी खड़ी मिली तो चालान अवश्य होगा। मुरली मनोहर मंदिर से गंदीगर के टपरा तक अतिक्रमणकारी हावी हैं। यहां सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से आए दिन जाम लग रहा है। अपर नगर आयुक्त राहुल यादव के नेतृत्व में टीम यहां पहुंची। बुल्डोजर और टीम को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कुछ लोग सामान समेटने लगे। जबकि बड़ी संख्या में व्यापारियों ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.