झांसी, नवम्बर 3 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर नॉकआउट चरण के पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें दयानंद वैदिक कॉलेज उरई और बुंदेलखंड कॉलेज झांसी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।पहले मुकाबले मेंउरई ने श्री अग्रसेन महाविद्यालय, मऊरानीपुर को छह विकेट से हराया , जबकि दूसरे मुकाबले में बीकेडी झांसी ने मेजबान एसआरजीआई को 65 रनों से करारी शिकस्त दी।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सचिव जिला क्रिकेट एसोसिएशन, बृजेंद्र यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...