झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: झांसी। बीएचईएल में क्लब बुंदेला में अंतर-इकाई कैरम टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक रिजवान फैसल सिद्दीकी ने किया। प्रतियोगिता 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही। प्रतियोगिता में बीएचईएल की 9 इकाइयों हरिद्वार, दिल्ली, भोपाल, हैदराबाद, त्रिची, तिरुमयम, बेंगलुरु सहित अन्य इकाइयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सौहार्द एवं टीम भावना को बढ़ावा देना है। शुभारंभ कार्यपालक निदेशक रिजवान फैसल सिद्दीकी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता, आपसी सहयोग और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा दैनिक जीवन में खेलों को महत्व देने पर जोर दिय...