नई दिल्ली, मार्च 13 -- Jharkhand JPSC JET date : झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट)-2024 की परीक्षा 29 मार्च को होगी। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा का परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। झारखंड लोक सेवा आयोग( जेपीएससी) के सचिव ने गुरुवार को शपथपत्र के माध्यम से हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। इसके बाद चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई नौ अप्रैल को निर्धारित की। साथ ही सरकार को प्रगति रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने परीक्षा तिथि को लेकर गंभीर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने जेपीएससी सचिव को शपथपत्र दाखिल कर स्पष्ट करने का निर्देश दिया था कि जेट-2024 की अंतिम परीक्षा तिथि क्या है और क्या तैयारियां की गई हैं। सुनवाई के दौरान जेपीएससी के अपर सचिव की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.