नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Jehanabad District Seats Overall Results: बिहार के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिलों में से एक जहानाबाद की सभी तीन विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। शुरुआती रुझान सुबह 9 बजे तक आने की संभावना है, जबकि हार-जीत का अंतिम परिणाम दोपहर बाद तक ही आएगा। 2020 के चुनाव में जहानाबाद की सभी तीन सीटें महागठबंधन ने जीती थी। NDA के हिस्से में कोई सीट नहीं आई थी। इस बार एनडीए और महागठबंधन दोनों ने पूरा जोर लगाया है। नतीजा आज सामने आएगा।जहानाबाद विधानसभा सीट 2020 में RJD के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने JDU के कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को कड़े मुकाबले में हराया था। 2025 में मुख्य मुकाबला RJD के राहुल कुमार और JDU के चंदेश्वर प्रसाद में होने का अनुमान है, जहां दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.