नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Jeevan Praman 2026: अगर आप या आपके घर में कोई पेंशन लेता है, तो यह खबर आपके काम की है। हर साल पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है। अब इसके लिए बैंक या पेंशन ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे स्मार्टफोन से ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के पेंशनर्स के लिए यह सुविधा 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जबकि 80 साल से कम उम्र के पेंशनर्स 1 नवंबर से 30 नवंबर तक अपना सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। जानिए मोबाइल से यह काम कैसे होगा और किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।बैंक जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल से होगा काम पेंशन पाने वाले लोगों को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इससे यह पुष्टि होती है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है और उसकी पेंशन आगे भी जारी रखी जा ...