नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- JEE Main 2027 Registration , jeemain.nta.nic.in : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं। एनटीए इस सप्ताह सीएसआईआर यूजीसी नेट और यूजीसी नेट के रजिस्ट्रेशन शुरू कर चुका है, अब कभी भी जेईई मेन 2027 सेशन 1 एग्जाम के रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं। बीटेक और बीआर्क कोर्सेज में दाखिला चाह रहे अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एनटीए जेईई मेन आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक एक्टिव कर देगा। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 22 से 24 जनवरी और 28 जनवरी से 30 जनवरी के बीच होगा। जेईई मेन में दो पेपर होते हैं - पेपर 1 का आयोजन बीई, बीटेक दाखिले के लिए और पेपर 2 बीआर्क व बी प्लानिंग आर्किटेक्चर वालों के लिए होता है।क्यों होता है ...