नई दिल्ली, फरवरी 16 -- IIT Admission 2026 Without JEE Score: जेईई मेन 2026 के नतीजों के बीच उन छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है जो आईआईटी (IIT) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने का सपना तो देखते हैं, लेकिन कठिन प्रवेश परीक्षाओं के कारण पीछे रह जाते हैं। आम धारणा के विपरीत, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) अब केवल जेईई (JEE) स्कोर तक सीमित नहीं रह गए हैं। डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक युग के कोर्सेज के लिए कई आईआईटी अब बिना जेईई स्कोर के भी एडमिशन दे रहे हैं।जेईई के बिना आईआईटी में एडमिशन की नई राह आमतौर पर माना जाता है कि आईआईटी में दाखिला केवल जेईई मेन और एडवांस के जरिए ही संभव है। हालांकि, टेक्नोलॉजी एंड स्किल बेस्ड कोर्सेज की बढ़ती मांग को देखते हुए आईआईटी ने अपने दरवाजे उन छात्रों और प्रोफेश...