नई दिल्ली, जून 16 -- DU BTech Admission 2026: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक 'दिल्ली यूनिवर्सिटी' (DU) से बीटेक (B.Tech) करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी और राहत भरी खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तीन मुख्य बीटेक प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए चल रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। यूनिवर्सिटी की एडमिशन ब्रांच द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अब छात्र बदले हुए शेड्यूल के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही काउंसलिंग और पहले दो राउंड के सीट अलॉटमेंट की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।अब किस तारीख तक खुला रहेगा पोर्टल? डीयू द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, पहले बीटेक प्रोग्राम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तय की गई थी। लेकिन छात्रों की सहूलियत को दे...