नई दिल्ली, मई 28 -- सीबीएसई की ओर से 12वीं कॉपी चेकिंग में इस्तेमाल किए गए ऑनस्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) मैथड पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। रोजाना छात्र अपनी स्कैन कॉपी में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे हैं। वेदांत, संजना और हर्षिता के बाद हर्ष चौरसिया नाम के छात्र ने भी सीबीएसई के ओएसएम सिस्टम पर सवाल उठा्ए हैं। हर्ष ने बताया है कि उन्होंने परीक्षा के दौरान सप्लीमेंट्री शीट ली थी लेकिन सीबीएसई से प्राप्त हुई स्कैन आंसरशीट में वो गायब है। मेन आंसरशीट में उसकी एंट्री है पर वो अटैच नहीं है। अपनी शिकायतों को लेकर हर्ष ने ट्विटर पर एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है और साथ ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल भेजकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। हर्ष ने अपने एक्स अकाउंट @_harshh__25 पर शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई को टैग करते हुए अपनी समस्या का वीडियो शेयर किय...