नई दिल्ली, जून 4 -- JOSAA JEE Main Rank BTech NIT IIIT College Predictor : आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स के बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। आईआईटी में महज 19000 सीटें हैं इसलिए ज्यादातर छात्रों को एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई संस्थानों के लिए और ही रुख करना होगा। एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में दाखिला जेईई मेन रैंक के आधार पर होगा। एनआईटी में दाखिले के लिए इस वर्ष 25,162 सीटें ट्रिपल आईटी में 11,518 सीटें हैं। वहीं जीएफटीआई में 11692 सीटें हैं। अब जेईई मेन रैंक प्राप्त छात्र यह जानना चाहते हैं कि कि उन्हें उनकी रैंक में किस इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट अलॉट हो पाएगी। जोसा काउंसलिंग के दौरान स्टूडेंट्स चॉइस भरने से पहले पिछले साल की ओपनिंग क्लोजिंग रैंक पर नजर डाल लेनी चाहिए। नीच...