JEE Advanced Topper : कौन हैं बिहार के शुभम कुमार, जेईई मेन के बाद एडवांस्ड में भी किया टॉप, यहां से करेंगे BTech
नई दिल्ली, जून 1 -- JEE Advanced Topper Shubham Kumar : बिहार के लाल शुभम कुमार ने जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस्ड में भी झंडा गाड़ दिया है। गया जी के रहने वाले शुभम ने जेईई मेन में टॉप करने के बाद जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल कर पूरे देश में रैंक 1 हासिल की। शुभम की इस सफलता से गया शहर के वार्ड संख्या 38 स्थित नादरागंज ब्राह्मणी घाट में उनके घर पर खुशी का माहौल है। चौंकाने वाली बात यह है कि जेईई मेन 2026 के दोनों सत्रों में भी शुभम टॉपरों की लिस्ट में शामिल थे। दोनों सत्रों जनवरी और अप्रैल में उनके पूरे 100 पर्सेंटाइल अंक रहे थे। जेईई मेन 2026 के पहले सेशन में 12 विद्यार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए थे जबकि दूसरे सेशन (अप्रैल) में 26 ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। इन दोनों लिस्ट में शुभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.