नई दिल्ली, मई 19 -- JEE Advanced Cut Off, Marks vs Rank 2026 : जेईई एडवांस्ड 2026 में हिस्सा लेने वाले हजारों विद्यार्थियों को अब आधिकारिक आंसर-की का इंतजार है। एग्जाम के बाद आईआईटी रुड़की ने परीक्षा के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। इसके बाद विभिन्न कोचिंग संस्थानों ने इसका विश्लेषण नॉन ऑफिशियल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थियों ने अपने मार्क्स का अंदाजा लगा लिया है। हालांकि सही अनुमान आधिकारिक आंसर-की के आने के बाद ही लग पाएगा। आईआईटी रुड़की ने 17 मई को पेपर 1 सुबह की पाली में 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया, जबकि पेपर 2 दोपहर की पाली में 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुआ। छात्रों और शिक्षकों के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2026 का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन रहा। दोनों पेपरों में गणित को सबसे कठिन और सबसे लंबा सेक्शन माना गया, जबकि भौतिक...