नई दिल्ली, मई 31 -- JEE Advanced 2026 Result Out : देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में गिनी जाने वाली जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम आखिरकार घोषित कर दिया गया है। लाखों छात्रों और उनके परिवारों की निगाहें इस नतीजे पर टिकी थीं, क्योंकि यही परीक्षा देश के शीर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले का रास्ता खोलती है। इस बार दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। शुभम 330 नंबर हासिल कर देशभर में अव्वल रहे।IIT रूड़की ने जारी किया परिणाम गौरतलब है कि जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की द्वारा किया गया था। परिणाम आधिकारिक रूप से 31 मई की रात घोषित किए गए, जबकि पहले इसे 1 जून को जारी किया जाना था। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाक...