नई दिल्ली, मई 31 -- JEE Advanced 2026 category wise cut off : देशभर के इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों में से करीब 56 हजार छात्रों ने सफलता हासिल की है। खास बात यह रही कि दिल्ली जोन के छात्रों ने मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमा लिया। जेईई एडवांस्ड 2026 की कॉमन रैंक लिस्ट में दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 अपने नाम की। दूसरे स्थान पर भी दिल्ली जोन के ही कबीर छिल्लर रहे, जिन्होंने 329 अंक हासिल किए। टॉपर और दूसरे स्थान के बीच सिर्फ एक अंक का अंतर रहा। वहीं जतीन चाहर ने 3...