नई दिल्ली, मई 18 -- JEE Advanced 2026 Exam Analysis: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा-एडवांस्ड (JEE Advanced) रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। शहर के सात विभिन्न ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। दो अलग-अलग पालियों में आयोजित हुई इस उच्च स्तरीय परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की तकनीकी खराबी या अव्यवस्था की कोई शिकायत सामने नहीं आई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। आपको बता दें कि जेईई एडवांस की इस परीक्षा में केवल वही चुनिंदा अभ्यर्थी शामिल होने के पात्र थे, जिन्होंने पहले आयोजित हुई जेईई मेन परीक्षा में अपनी-अपनी श्रेणी के तहत निर्धारित कट-ऑफ अंक हासिल कर सफलता पाई थी।कैसा रहा पेपर का स्तर? फिजिक्स-केमिस...