नई दिल्ली, मई 19 -- BTech without JEE Advanced 2026: देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में इंजीनियरिंग (BTech) की पढ़ाई करने के लिए हर साल लाखों छात्र 'जेईई मेन' और फिर 'जेईई एडवांस्ड' जैसी कठिन परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इस वर्ष भी आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा का आयोजन किया गया। हालांकि, कड़े कॉम्पिटिशन के कारण सभी छात्रों का आईआईटी में जाने का सपना पूरा नहीं हो पाता है। यदि कोई छात्र जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई नहीं कर पाता है, तो भी उसे निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। देश में ऐसे कई टॉप सरकारी और नेशनल लेवल के टेक्निकल इंस्टीट्यूट मौजूद हैं, जो बिना जेईई एडवांस्ड स्कोर के भी छात्रों को बेहतरीन प्लेसमेंट और वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन के साथ बीटेक की डिग्री प्रदान करते हैं। ये टॉप कॉलेज मुख्य रू...