नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- हर साल लाखों युवा दिन-रात एक करके कड़ी मेहनत करते हैं ताकि उनका नाम देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों की लिस्ट में आ सके। इस बार आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) ने साल 2026 के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Advanced) आयोजित करने की जिम्मेदारी उठाई है। यह अहम परीक्षा 17 मई 2026 को होने जा रही है। परीक्षा क्रैक करने के बाद सीट पाना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन उससे भी ज्यादा चिंता कई परिवारों को भारी-भरकम फीस की सताती है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से कई होनहार बच्चे पीछे रह जाते हैं। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। आईआईटी रुड़की ने मेरिट वाले और जरूरतमंद अंडरग्रेजुएट छात्रों की मदद के लिए कई शानदार स्कॉलरशिप्स का खजाना खोल दिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि कौन-सी स्कॉलरशिप आपके या आपके जानने वाल...