नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- कहते हैं कि अगर करियर को लेकर सही समय पर सही फैसले लिए जाए जाए, तो इंसान को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी है अर्जुन जैन की। पहली बार जब वह जेईई में फेल हो गए थे, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इसके जरिए जिस संस्थान में कभी पढ़ने का मौका मिलता, एक दिन उसी कॉलेज में प्रोफेसर बनकर लौटेंगे। जी हां, अर्जुन जैन आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर हैं। वो एप्पल और मर्सडीज जैसी ग्लोबल कंपनी के लिए काम भी कर चुके हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने की उनकी जर्नी काफी दिलचस्प है। साथ ही इनकी जर्नी ये भी सिखाती है कि फेल होने के बाद कैसे खुद की राह बनाया जा सकता है और सफलता भी प्राप्त की जा सकती है। चलिए आज सक्सेस स्टोरी में बात अर्जुन जैन की बात करते हैं।जेईई में फेल, नहीं छोड़ी इंजीनियरिंग की राह बता दें कि अर्जुन जैन न...