नई दिल्ली, मई 16 -- CBSE digital evaluation issues 2026: सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले 3 फीसदी कम विद्यार्थी पास हुए। इसके अलावा 90 और 95 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों की संख्या में भी कमी आई है। क्या विद्यार्थियों के कम मार्क्स की वजह सीबीएसई 12वीं की कॉपियों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाना है। फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित जैसे विषयों में प्राप्त कम अंकों को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत से विद्यार्थियों ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने कम स्कोर के लिए सीबीएसई की कंप्यूटर पर ऑनलाइन कॉपी चेकिंग सिस्टम पर ठीकरा फोड़ा है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं पहली बार ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के जरिए करीब 98 लाख कॉपियों की डिजिटल जांच कराई। विद्यार्थियों ने कहा क...